Silver vs Gold — कौन सा TallyPrime लें?
अगर TallyPrime एक ही व्यक्ति एक computer पर चलाएगा तो Silver काफ़ी है; दो या ज़्यादा लोग एक साथ entry करेंगे तो Gold लेना होगा। दोनों editions में features एक जैसे हैं — फर्क सिर्फ़ users की संख्या और network access का है।
Silver vs Gold — एक नज़र में
| Point | TallyPrime Silver | TallyPrime Gold |
|---|---|---|
| Users | एक समय में 1 user | Unlimited users (LAN पर) |
| Network | Standalone PC | LAN / office network पर कई PCs |
| Features (GST, Inventory, Payroll, Banking) | सभी | सभी |
| TallyPrime Server के साथ | नहीं | हाँ |
| Plans | Lifetime या Rental | Lifetime या Rental |
| किसके लिए | Proprietor, छोटी दुकान, freelancer | Accounts team, billing counter + godown, CA office |
| Price | latest price WhatsApp पर पूछें | latest price WhatsApp पर पूछें |
हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका (अध्याय 1) में भी यही सीधा नियम है — Silver केवल एक computer के लिए, और ऑफिस में एक से ज़्यादा लोग Tally चलाते हों तो Gold।
Silver असल में कैसे काम करता है?
Silver license एक system पर activate होता है और एक समय में एक ही TallyPrime session चलता है। LAN के किसी दूसरे computer से भी उसी license को use किया जा सकता है, लेकिन तभी जब पहले computer पर TallyPrime बंद हो। यानी Silver में “एक के बाद एक” काम होता है, “एक साथ” नहीं।
Silver सही है अगर:
- सारा accounting आप खुद या एक accountant करता है
- Billing और accounts एक ही counter पर होते हैं
- आप Tally सीखकर practice से असली काम पर shift हो रहे हैं
Gold कब ज़रूरी है?
Gold license एक computer (gateway/license server) पर activate होता है और office के बाकी computers LAN से उसी license से जुड़ते हैं। सभी users एक ही company data पर एक साथ काम करते हैं — एक sales bill बना रहा है, दूसरा payment entry, तीसरा GST report देख रहा है।
- Billing counter और accounts department अलग हैं
- Godown में stock entry और office में invoicing साथ-साथ होती है
- CA या tax consultant के office में कई staff अलग-अलग clients का data संभालते हैं
- भविष्य में TallyPrime Server लगाने का plan है — Server सिर्फ़ Gold के साथ चलता है
Silver से Gold में Upgrade
| Step | क्या करें |
|---|---|
| 1 | TallyPrime Customer Hub में login करें (या अपने Tally Partner से संपर्क करें) |
| 2 | Upgrades section में Silver to Gold option चुनें |
| 3 | Difference amount का भुगतान करें — latest price WhatsApp पर पूछें |
| 4 | TallyPrime में license update करें — आपका company data वैसा ही रहता है |
| 5 | बाकी computers पर TallyPrime install करके LAN license से connect करें |
Common Mistakes
“बाद में देखेंगे” सोचकर Silver लेना
Staff बढ़ते ही upgrade करना पड़ता है। अगले 1–2 साल में दूसरा user आने वाला है तो सीधे Gold लें।
Wi-Fi पर Gold चलाना
Wi-Fi connection टूटने पर client का license छूट जाता है और TallyPrime Educational Mode में चला जाता है। Gold के लिए wired LAN सबसे भरोसेमंद है।
Gold को remote access समझना
Gold office network (LAN) के लिए है। घर या दूसरी city से काम के लिए Tally on Cloud या browser reports चाहिए।
FAQ
Tally Prime Silver aur Gold mein features ka kya fark hai?
Gold mein kitne users chala sakte hain?
Silver to Gold upgrade kaise hota hai?
क्या Silver license दो computers पर चल सकता है?
घर से office का Tally चलाना हो तो कौन सा लें?
Confused हैं? अपने office के users और computers बताइए — हम सही edition और current price बता देंगे। TallyPrime sales & support
WhatsApp पर पूछेंRelated: TallyPrime Price · TallyPrime Server · Subscription vs Perpetual · Tally Sales & Support