TDS Basics for Small Business — TallyPrime में सही तरीका (नया Income-tax Act 2025)
अगर आप rent, contractor, CA/consultant की fees या commission देते हैं और आप deductor की श्रेणी में आते हैं, तो payment से पहले TDS काटना, सरकार में जमा करना और quarterly return भरना आपकी ज़िम्मेदारी है। 1 April 2026 से Income-tax Act 2025 लागू है, इसलिए section numbers और payment codes बदल गए हैं। TallyPrime में setup एक बार सही हो जाए तो हर entry पर TDS अपने आप calculate होता है।
हमारे पास आने वाले ज़्यादातर छोटे businesses की TDS problem एक जैसी होती है: साल भर TDS काटा ही नहीं, या काटा पर समय पर जमा नहीं किया, और साल के अंत में CA ने interest व disallowance का हिसाब बता दिया। यह post उसी गलती से बचाने के लिए है।
TDS एक मिनट में समझें
TDS का मतलब है — जो पैसा दे रहा है (deductor), वह payment का एक हिस्सा काटकर सरकार में जमा करता है, और लेने वाले (deductee) को उसका tax credit मिलता है। हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका के अध्याय 14 में theory और अध्याय 15 में TallyPrime की practical entries विस्तार से हैं। (Book के section numbers पुराने 1961 Act के हैं; नीचे नए Act की स्थिति दी है।)
| Term | मतलब |
|---|---|
| Deductor | जो payment करता है और TDS काटता है — आपका business |
| Deductee | जिसे payment मिलता है — landlord, contractor, CA आदि |
| TAN | Deductor का TDS account number — इसके बिना TDS जमा या file नहीं होता |
| PAN (deductee का) | न हो तो TDS ऊँची दर से कटता है |
| Challan | सरकार में TDS जमा करने की receipt |
नया Income-tax Act 2025 — क्या बदला
पुराने 194C, 194J, 194-I जैसे अलग-अलग sections की जगह नए Act में ज़्यादातर TDS provisions section 393 की tables में आ गए हैं। Tally के help page पर दी mapping के अनुसार contractor, professional fees, commission, rent और goods purchase — सब 393(1) की अलग-अलग entries हैं, और हर एक का नया payment code है।
| Payment | नए Act में (Tally help के अनुसार) | ध्यान दें |
|---|---|---|
| Contractor (Individual/HUF) | 393(1), code 1023 | Income Tax Department के अनुसार rate 1% |
| Contractor (अन्य) | 393(1), code 1024 | Rate 2% |
| Professional fees | 393(1), code 1027 | Rate/threshold CA से confirm करें |
| Commission/Brokerage (अन्य) | 393(1), code 1006 | Rate/threshold CA से confirm करें |
| Rent — machinery / अन्य (building आदि) | 393(1), code 1008 / 1009 | Rate/threshold CA से confirm करें |
कई websites पर पुराने rates चल रहे हैं, इसलिए यहाँ सिर्फ़ official source वाले figures हैं। बाकी के लिए incometax.gov.in देखें या CA से पूछें।
कौन TDS काटेगा?
- Company, LLP, partnership firm — आम तौर पर deductor होते हैं।
- Proprietor (Individual/HUF) — तब, जब पिछले साल का business turnover या professional receipts तय limit से ऊपर हों। Limit नए Act में भी पहले जैसी बताई जा रही है, पर अपनी स्थिति CA से confirm करें।
TallyPrime में TDS setup — checklist
| Step | कहाँ | क्या भरें |
|---|---|---|
| 1 | F11 → Enable Tax Deducted at Source (TDS) | Yes; TAN, deductor type और responsible person की details |
| 2 | Create → TDS Nature of Payments | Alt+H (Helper) से नए Act की list में से nature चुनें — section और code अपने आप आते हैं |
| 3 | TDS duty ledger | Duties & Taxes group, type TDS — पूरी जानकारी TDS Payable ledger page पर |
| 4 | Party ledger | TDS deductable = Yes, deductee type, PAN |
| 5 | Expense ledger (Rent, Professional Fees) | TDS applicable और सही Nature of Payment |
पुराना data है? Tally के अनुसार नए sections के लिए नया release ज़रूरी नहीं। नई Nature of Payment बनाएं, existing expense ledger alter करके उसे चुनें और revised applicability date 01-Apr-2026 दें, फिर Ctrl+A। TallyPrime 7.1 में नए Act के e-TDS return forms (138, 140, 143, 144) भी आ गए हैं — 7.1 updates देखें।
रोज़ का flow: booking, payment, challan
- Bill booking: CA का ₹50,000 का bill Journal (या purchase) में — Professional Fees Dr, party Cr, और TDS ledger चुनते ही TDS amount अपने आप।
- Party को payment: Payment voucher में सिर्फ़ net amount।
- सरकार को TDS: Challan से जमा करने के बाद Payment voucher में TDS ledger Dr, Bank Cr। Stat payment में Ctrl+F से pending TDS details autofill होती हैं; BSR code और challan number भरें।
- Due date: पुराने नियम में अगले महीने की 7 तारीख (March का 30 April) थी। नए Rules की date अपने CA से confirm करें।
Check करने के लिए Alt+G → TDS Reports में TDS Outstandings, Challan Reconciliation और Ledgers without PAN देखें।
Common Mistakes
Party ledger में PAN खाली छोड़ना
PAN न होने पर ऊँची दर लगती है और return में error आता है। हर महीने Ledgers without PAN report देखकर PAN भरवाएं।
नए Act के बाद भी पुरानी Nature of Payment चलाते रहना
1 April 2026 के बाद की entries पुराने section में जाएंगी तो return validation में दिक्कत आएगी। नई nature बनाकर revised applicability date 01-Apr-2026 दें।
GST TDS और Income-tax TDS को मिलाना
दोनों अलग कानून हैं। GST वाले TDS के लिए TDS/TCS under GST देखें; ledgers भी अलग रखें।
FAQ
Kya har chhote business ko TDS kaatna padta hai?
What changed in TDS from 1 April 2026?
TallyPrime mein TDS kaise enable karein?
PAN न हो तो TDS कितना कटेगा?
GST वाला TDS और Income-tax वाला TDS एक ही है?
नए Act के हिसाब से TDS masters update करने हैं या पुराने साल का TDS data साफ़ करना है? हम आपकी company में setup करके दिखा देते हैं।
WhatsApp पर पूछेंRelated: TDS Payable Ledger · TDS Receivable Ledger · Professional Fees Ledger